लाइव न्यूज़ :

वीडियो में जातिवादी शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर युविका चौधरी का विरोध

By भाषा | Updated: May 25, 2021 15:32 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई अभिनेत्री युविका चौधरी मंगलवार को उस समय विवाद में फंस गईं जब उनका कथित रूप से जातिवादी शब्द वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और कुछ फिल्मों में दिख चुकीं युविका ने वीडियो प्रसारित होने के कुछ ही देर बाद ट्विटर पर माफी मांगते हुए लिखा कि उन्हें वीडियो में इस्तेमाल शब्द का अर्थ नहीं पता था।

अभिनेत्री के यूट्यूब पर वीडियो ब्लॉग से वीडियो को नहीं हटाया गया है लेकिन उस हिस्से को काट दिया गया है जिसमें विवादास्पद शब्द का इस्तेमाल किया गया।

सोशल मीडिया पर अब भी चल रहे मूल वीडियो क्लिप में युविका के पति और अभिनेता-मॉडल प्रिंस नरूला दिख रहे हैं और युविका उन्हें बता रहीं हैं कि उन्होंने ठीकठाक कपड़े क्यों नहीं पहने हैं और इसी दौरान उन्हें विवादास्पद जातिवादी शब्द बोलते सुना जा सकता है।

बाद में 37 वर्षीय युविका ने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि वह किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थीं।

युविका ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने अपने पिछले वीडियो ब्लॉग में जो शब्द इस्तेमाल किया था मुझे उसका अर्थ नहीं पता था। मैं किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती और ना ही मैं कभी ऐसा कर सकती हूं। मैं सभी से माफी मांगती हूं। आशा है कि आप लोग समझेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू