लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन युक्ता मुखी ने जीता था दुनिया की सबसे सुंदर लड़की होने का खिताब, जानिए 5 दिसंबर का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Updated: December 5, 2018 08:45 IST

7 अक्टूबर, 1979 को बेंगलूर में जन्मी लंबी छरहरी और बेहद खूबसूरत युक्ता ने 5 दिसंबर 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाया, लेकिन कई कारणों से वह फिल्मों में अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाईं।

Open in App

90 के दशक में भारत की सुंदरियों ने दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रौशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

7 अक्टूबर, 1979 को बेंगलूर में जन्मी लंबी छरहरी और बेहद खूबसूरत युक्ता ने 5 दिसंबर 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाया, लेकिन कई कारणों से वह फिल्मों में अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाईं।

देश दुनिया के इतिहास में पांच दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1894 : भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म।

1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया।

1969 : निशानेबाजी में देश दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म।

1971 : भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1997 : भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।

1998 : रूस भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

1999 : युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

2001 : अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

2005 : ब्रिटेन ने एक कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया 2013 : दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन।

2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल