लाइव न्यूज़ :

वाईएसआरसीपी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की, तेदेपा की मान्यता रद्द करने की मांग की

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर आंध्र प्रदेश के सत्तारूढ़ दल युवजन श्रमिक रयाथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेताओं द्वारा कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर इस विपक्षी दल की मान्यता रद्द करने की मांग की।

वाईएसआरसीपी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले पार्टी महासचिव वी विजय साई रेड्डी ने राष्ट्रपति से केंद्रीय कानून मंत्रालय को अदालतों की अवमानना अधिनियम के समान संसद में कानून बनाने का निर्देश देने का भी आग्रह किया, जिसके तहत संवैधानिक पदाधिकारियों की गरिमा को जानबूझकर ठेस पहुंचाने और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के लिए दंडित करने का प्रावधान हो।

वाईएसआरसीपी ने राष्ट्रपति को दिए एक आवेदन में आरोप लगाया कि तेदेपा राज्य में लोकतांत्रिक प्रगति को नुकसान पहुंचा रही है और राज्य की छवि खराब करने के लिए सार्वजनिक तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही है। रेड्डी ने कहा कि तेदेपा का कथित अनियंत्रित आचरण जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 का सरासर उल्लंघन है, क्योंकि विपक्षी दल ने ‘‘झूठा प्रचार करके सुनियोजित अभियान’’ के जरिये लोगों के दिमाग में जहर भर दिया है।

रेड्डी ने कहा कि तेदेपा द्वारा निराधार हमलों से आंध्र प्रदेश में लोकतांत्रिक संस्थानों की गरिमा की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रपति से संबंधित अधिकारियों को ‘‘तेदेपा की मान्यता समाप्त करने के लिए तत्काल कार्रवाई’’ करने का निर्देश देने का आग्रह किया। वाईएसआरसीपी नेता ने कहा कि तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने भी अपनी पार्टी के नेताओं की टिप्पणी की निंदा करने का कोई प्रयास नहीं किया है।

वाईएसआरसीपी ने 28 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को भी एक आवेदन दिया था जिसमें तेदेपा की मान्यता रद्द करने की मांग की गई थी। तेदेपा ने भी एक नवंबर को वाईएसआरसीपी के लिए निर्वाचन आयोग के समक्ष इसी तरह की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?