लाइव न्यूज़ :

वाईएसआरसी सांसद की हैदराबाद के सैन्य अस्पताल में की गई चिकित्सकीय जांच

By भाषा | Updated: May 19, 2021 12:18 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 मई आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किए गए वायएसआरसी सांसद के. रघुराम कृष्णम राजू की यहां सेना के अस्पताल में चिकित्सकीय जांच की गई।

उच्चतम न्यायालस के इस मामले में निर्देश देने के बाद सिकंदराबाद स्थित अस्पताल में राजू की जांच की गई।

सांसद ने आंध्र प्रदेश पुलिस पर ‘‘हिरासत में प्रताड़ित’’ करने का आरोप लगाया है। वाई एस जगनमोहन रेड्डी नीत राज्य सरकार ने हालांकि इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार रात जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ वीडियोग्राफी के तहत 17 मई की रात को तेलंगाना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा नामित एक न्यायिक अधिकारी की उपस्थिति में सैन्य अस्पताल में तीन चिकित्सकों के एक दल ने उनकी (राजू की) चिकित्सकीय जांच की।’’

राजू अभी अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में और न्यायिक हिरासत में हैं।

राजू ने पिछले साल जून में वाईएसआर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 14 मई को उन्हें उनके हैदराबाद स्थित आवास से देशद्रोह सहित कई आरोपों के तहत गिरफ्तार किया था।

सीआईडी ने मामले में दो मीडिया घरानों और अन्य को भी आरोपी बनाया है।

राजू ने आरोप लगाया है कि 14 मई को पूछताछ के दौरान सीआईडी के अधिकारियों ने उन्हें पीटा था।

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ के कारण देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है क्योंकि वह ‘‘ अपनी ही पार्टी की कार्रवाई ’’ की आलोचना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे