लाइव न्यूज़ :

वाईएसआरसी ने आंध्र प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:43 IST

Open in App

अमरावती, 10 नवंबर आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसी ने राज्य विधान परिषद के लिए 29 नवंबर को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के वास्ते विधानसभा कोटे से अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की बुधवार को घोषणा की।

इस साल 31 मई को विधान पार्षद के पद से सेवानिवृत्त हुए कडप्पा जिले के डी सी गोविंदा रेड्डी को फिर से मनोनीत किया गया है। वाईएसआरसी ने कुरनूल के इशाक बाशा और श्रीकाकुलम के पलवलसा विक्रांत को भी अपना उम्मीदवार बनाया है।

युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसी) के महासचिव एस आर के रेड्डी ने बुधवार को नामों की घोषणा की। विधायकों द्वारा चुने गए तीन परिषद सदस्य इस साल 31 मई को अपने छह साल के कार्यकाल के अंत में सेवानिवृत्त हुए। उस समय कोविड-19 महामारी के कारण द्विवार्षिक चुनाव नहीं हुए थे।

इन तीनों सीटों पर अब जरूरत पड़ने पर 29 नवंबर को चुनाव होंगे। नामांकन 16 नवंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 22 नवंबर है। चूंकि 175 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ वाईएसआरसी के 150 सदस्य हैं (अध्यक्ष को छोड़कर), इसलिए पार्टी के परिषद की सभी तीन खाली सीटों पर जीत हासिल करने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे