लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में मंडल व जिला परिषदों के चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस की जीत

By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:33 IST

Open in App

अमरावती, 19 सितंबर आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य में मंडल और जिला परिषदों के चुनावों में शानदार जीत हासिल की है और विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) को तकरीबन सभी 13 जिलों में पराजित किया।

रविवार शाम 7.30 बजे तक वाईएसआर कांग्रेस ने 515 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों (जेडपीटीसी) में 385 में और 7,221 मंडल परिषद निर्वाचन क्षेत्रों (एमपीटीसी) में से 5,565 पर जीत हासिल की। इन सीटों के लिए आठ अप्रैल को चुनाव हुए थे।

तेदेपा ने चुनावों का ‘बहिष्कार’ किया, लेकिन तकनीकी रूप से उसके उम्मीदवार मैदान में बने रहे क्योंकि पार्टी के फैसले की घोषणा से पहले मतपत्र छपे थे। पंचायती राज व्यवस्था के दूसरे और तीसरे चरण के एमपीटीसी और जेडपीटीसी के लिए चुनाव प्रक्रिया मार्च 2020 में शुरू हुई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी और उसके बाद मुकदमों के कारण इसमें देरी हुई। कुल 659 जेडपीटीसी में से सत्तारूढ़ दल ने 126 में जीत हासिल की। पार्टी को 2,271 एमपीटीसी में भी निर्विरोध जीत मिली। तेदेपा को सर्वसम्मति से 100 एमपीटीसी में जीत मिली।

इससे तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को झटका लगा क्योंकि वाईएसआर कांग्रेस ने कुप्पम विधानसभा क्षेत्र की सभी चार जेडपीटीसी सीटों पर जीत हासिल कर ली। नायडू कुप्पम सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही, वाईएसआर कांग्रेस ने कुप्पम की 19 एमपीटीसी सीटों में से 17 पर जीत हासिल की। चंद्रबाबू नायडू के पैतृक गांव नरवरिपल्ली में भी सत्तारूढ़ पार्टी ने एमपीटीसी सीट 1,000 मतों के अंतर से जीत ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान