लाइव न्यूज़ :

लोकसभा के उपाध्यक्ष का पद YSR कांग्रेस को नहीं है स्वीकार, ये है वजह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 24, 2019 07:25 IST

वाईएसआर कांग्रेस 17वीं लोकसभा में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है. उसके 22 सदस्य हैं. पार्टी नेता ने कहा, ''आंध प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के लिए विपक्ष, खासकर, कांग्रेस भी जिम्मेदार है. इसने राज्य का विभाजन किया लेकिन इसे विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया. लिहाजा हम उनसे भी समान दूरी रखेंगे.''

Open in App

वाईएसआर कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष का पद स्वीकार करने की संभावना नहीं है क्योंकि पार्टी आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग पूरी होने तक भाजपा नीत राजग सरकार के साथ खड़े हुए नहीं दिखना चाहती है. वाईएसआर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों से ही समान दूरी रखना चाहती है.

वाईएसआर कांग्रेस 17वीं लोकसभा में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है. उसके 22 सदस्य हैं. नेता ने कहा, ''आंध प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के लिए विपक्ष, खासकर, कांग्रेस भी जिम्मेदार है. इसने राज्य का विभाजन किया लेकिन इसे विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया. लिहाजा हम उनसे भी समान दूरी रखेंगे.''

बहरहाल, उनकी पार्टी सत्तारूढ़ दल को देश हित वाले कुछ मुद्दों पर समर्थन दे सकती है. लोकसभा उपाध्यक्ष पद पर रुख को लेकर वाईएसआर कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि कोई सीधी या औपचारिक पेशकश नहीं आई है लेकिन संकेत दिए गए हैं.

पार्टी के नेता ने कहा, '' पार्टी को यह पद नहीं चाहिए, क्योंकि इससे सत्तारूढ़ दल के साथ खड़ा हुआ देखा जाएगा. पार्टी केंद्र के आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने तक यह (केंद्र के साथ खड़े दिखना) नहीं चाहती है.''

उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने रुख से भाजपा नेतृत्व को अवगत करा दिया है. सूत्रों ने यह भी कहा कि लोकसभा उपाध्यक्ष का पद मात्र औपचारिक है जो उनके बहुत ज्यादा काम का नहीं है.

 

टॅग्स :वाईएसआर कांग्रेस पार्टीलोकसभा संसद बिलसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत