लाइव न्यूज़ :

यूट्यूबर ने अक्षय कुमार के 500 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस का किया विरोध

By भाषा | Updated: November 21, 2020 13:50 IST

Open in App

मुम्बई, 21 नवम्बर यूट्यूबर राशिद सिद्दीकी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अक्षय कुमार द्वारा भेजे गए मानहानि के नोटिस का विरोध करते हुए अभिनेता द्वारा मांगी गई 500 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति को अनुचित बताया है।

सिद्दीकी ने कहा कि उनके वीडियो में कुछ भी मानहानिकारक नहीं है। साथ ही अक्षय कुमार से यह नोटिस वापस लेने का आग्रह भी किया और ऐसा ना करने पर उन्होंने अभिनेता के खिलाफ ‘‘उचित कानूनी कार्यवाही’’ शुरू करने की बात भी कही।

कुमार ने सिद्दीकी को 17 नवंबर को भेजे गए मानहानि के नोटिस में राजपूत की मौत के मामले में उनके खिलाफ ‘झूठे और निराधार’ आरोप लगाने के लिये 500 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की थी।

कुमार ने लॉ फर्म ‘आई सी लीगल’ के जरिए भेजे गए नोटिस में कहा था कि राशिद सिद्दीकी ने अपने यूट्यूब चैनल ‘एफ एफ न्यूज’ पर उनके खिलाफ कई मानहानिकारक और अपमानजनक वीडियो डाले हैं।

सिद्दीकी ने अपने वकील जे. पी. जैसवाल के जरिए शुक्रवार को नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि अक्षय कुमार द्वारा लगाए गए आरोप ‘‘झूठे, कष्टकारी और उत्पीड़क और उसे परेशान करने के इरादे से लगाए गए हैं’’।

उसने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिद्दीकी सहित कई पत्रकारों ने इस मामले पर खबरें दिखाईं थीं क्योंकि कई प्रभावशाली लोगों का नाम मामले से जुड़ा था और अन्य मीडिया चैनल सही जानकारी मुहैया नहीं करा रहे थे।

अपने जवाब में सिद्दीकी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भारतीय नागरिकों का मौलिक अधिकार है।

जवाब में कहा गया है कि सिद्दीकी द्वारा जारी वीडियो को मानहानिकारक नहीं माना जा सकता और उसे निष्पक्षता के साथ किसी के नजरिए के तौर पर देखा जाना चाहिए।

जवाब में कहा गया है, ‘‘सिद्दीकी द्वारा दिखाई गई खबर सार्वजनिक पटल पर है और उन्होंने (सिद्दीकी) अन्य समाचार चैनलों को स्रोत के तौर पर भी दिखाया है।’’

उन्होंने मानहानि नोटिस जारी करने में की गई देरी पर भी सवाल उठाए और कहा कि वीडियो अगस्त 2020 को ‘अपलोड’ की गई थी।

जवाब में कहा गया है, ‘‘500 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग अनुचित है और इसे केवल सिद्दीकी पर दबाव बनाने के इरादे से ही किया गया है।’’

सिद्दीकी ने कुमार से नोटिस वापस लेने का आग्रह किया और ऐसा नहीं किए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने की बात कही।

बिहार से नाता रखने वाले यूट्यूबर ने दावा किया कि अभिनेता ने उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया है।

मुम्बई पुलिस भी अपने, महाराष्ट्र सरकार और मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ मानहानिकारक, लोगों को गुमराह करने वाले और जानबूझकर अपमान करने से संबंधित विभिन्न पोस्ट के लिए सिद्दीकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।

मुंबई की एक अदालत ने तीन नवम्बर को सिद्दीकी को अग्रिम जमानत दे दी थी और उसे जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया