लाइव न्यूज़ :

चनपटिया सीट से चुनाव लड़ेंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप,  23 जून को थामेंगे जनसुराज का दामन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2025 17:25 IST

मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ने की घोषणा जून 2025 में एक फेसबुक लाइव के दौरान की थी, जिसमें उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा का हवाला दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा छोड़ने वाले मनीष कश्यप 23 जून को औपचारिक रूप से जनसुराज का दामन थामेंगे।2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चनपाटिया सीट से जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। मनीष कश्यप चनपाटिया विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार हैं। हालांकि यह सीट 2000 से भाजपा का गढ़ रही है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन की जंग के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पूरी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। ऐसे में जन सुराज पार्टी एनडीए से नाराज नेताओं का सेफ हाउस बनती जा रही है। हाल-फिलहाल में एनडीए से नाराज तमाम नेताओं ने जन सुराज का दामन थामा है। अब खबरों के मुताबिक, भोजपुरी सिनेमा के पॉवरस्टार पवन सिंह और यूट्यूबर मनीष कश्यप दोनों जल्द ही जन सुराज की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले मनीष कश्यप 23 जून को औपचारिक रूप से जनसुराज का दामन थामेंगे।

 

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चनपाटिया सीट से जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ने की घोषणा जून 2025 में एक फेसबुक लाइव के दौरान की थी, जिसमें उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा का हवाला दिया था। इसके बाद उनकी जनसुराज के उपाध्यक्ष यदुवंश गिरी से मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसने उनके अगले सियासी कदम की अटकलों को हवा दी।

मनीष कश्यप चनपाटिया विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार हैं। हालांकि यह सीट 2000 से भाजपा का गढ़ रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उमाकांत सिंह ने 83,828 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि मनीष कश्यप ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 9,239 वोटों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

अब जनसुराज के टिकट पर मनीष का चुनाव लड़ना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकता है। बता दें कि मनीष कश्यप ने हाल ही में लखनऊ जाकर अभिनेता पवन सिंह से मुलाकात की थी। चर्चा है कि पवन सिंह भी जल्द ही जनसुराज का दामन थाम सकते हैं।बता दें कि पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा से बागी हो गए थे।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी