लाइव न्यूज़ :

होटल के कमरे से युवक-युवती का शव बरामद

By भाषा | Updated: February 8, 2021 22:34 IST

Open in App

मुज़फ़्फ़रपुर, आठ फरवरी बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिला के काजीमोहमदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से पुलिस ने एक युवक और एक युवती का शव बरामद किया है।

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) डीएसपी राम नरेस पासवान ने बताया कि दोनों शवों के सिर पर गोली मारे जाने के निशान पाए गए हैं। फॉरेंसिक टीम द्वारा छानबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उक्त होटल के एक कमरे के एक बेड पर दोनों का शव और एक पिस्तौल पड़ा हुआ था।

होटल के रजिस्टर के अनुसार युवक मनीष कुमार ने अपना पता मुज़फ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड अंकित कराया था युवती को अपनी पत्नी बताते हुए उसका नाम निसा कुमारी बताया था।

होटल के मैनेजर अंकित कुमार ने बताया कि मनीष ने एनटीपीसी की परीक्षा देने के लिए आने का कहकर रविवार की दोपहर रूम बुक कराया था। सोमवार को डेढ़ बजे तक उनका रूम बुक था। समय सीमा खत्म होने पर होटल के एक कर्मचारी द्वारा उनका कमरा खटखटाये जाने पर भीतर से बंद कमरे से कोई जवाब नहीं मिलने और होने पर इसकी सूचना होटल मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने जब उक्त कमरे के दरवाजे को किसी प्रकार खुलवाया तो दोनों कमरे में मौजूद बिस्तर पर मृत पड़े पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित