लाइव न्यूज़ :

मिशन के तहत नौजवानों को दिलाएंगे रोजगार : योगी

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:25 IST

Open in App

लखनऊ, 12 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मिशन रोजगार के तहत विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं निगमों के समन्वित प्रयास से प्रदेश के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवचयनित 1438 जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद कहा कि राज्य सरकार की नीति है कि पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं भेदभाव रहित ढंग से विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं का चयन एवं पदस्थापन उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर किया जा रहा है, जिससे उनकी ऊर्जा और कौशल का प्रदेश के विकास के लिए पूरा उपयोग किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नव चयनित अभियंताओं से बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि जनता द्वारा अच्छे जनप्रतिनिधियों और सरकार का चुनाव किये जाने पर निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से ही काम किया जाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उसी तरह वे पूरी निष्ठा, तन्मयता एवं प्रतिबद्धता के साथ अपना फर्ज निभाएंगे।

योगी ने कहा कि जलशक्ति विभाग द्वारा अभियन्ताओं का निष्पक्ष चयन एवं पदस्थापन अन्य विभागों के लिए उदाहरण है। इस जनशक्ति से जलशक्ति विभाग की ताकत बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल