लाइव न्यूज़ :

दलित लड़की से निकाह करने वाला युवक और उसका भाई अपहरण के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:36 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), एक अगस्त बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में 18 वर्षीय दलित लड़की का अपहरण कर उससे शादी करने के आरोपी एक मुस्लिम युवक और उसके भाई को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव के दलित व्यक्ति ने गत 28 जुलाई 2021 को थाना क्षेत्र के पड़री गांव के रहने वाले दिलशाद के खिलाफ शादी का झांसा देकर अपनी 18 वर्षीय बेटी का पिछली 25 जुलाई को अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए वीडियो के अनुसार गत 28 जुलाई को दिलशाद दलित लड़की को लेकर जिला मुख्यालय स्थित एक अदालत में विवाह का पंजीकरण कराने पहुंचा था जहां बुरका पहने दलित किशोरी पर हिन्दू संगठनों और करणी सेना के लोगों की नजर पड़ गई और उन्होंने दिलशाद पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। वीडियो में दलित लड़की मुस्लिम युवक से अपनी इच्छा से शादी करने का बयान देती सुनाई दे रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दलित लड़की का बीती 30 जुलाई को बलिया के एक स्थानीय अदालत में बयान दर्ज कराया गया। उसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दलित कानून की धारा बढ़ा दी और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिलने पर आरोपी दिलशाद और उसके भाई इरशाद को बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दलित लड़की न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान में अपने पहले के बयान से पलट गई और उसने दिलशाद पर अपहरण का आरोप लगाया।

इस बीच, दलित लड़की के मामले में भी अहम खुलासा हुआ है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह तकरीबन सात महीने पहले शाहजहांपुर में उनकी रिश्तेदारी में ही अपनी ही जाति के युवक मनोज से हो चुका है और बताया कि शादी के बाद उसकी बेटी दो दिन तक ससुराल में रही और फिर मायके चली आयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह