लाइव न्यूज़ :

बागपत में युवक ने दो बहनों पर तेज़ाब फेंका, आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:59 IST

Open in App

बागपत, 14 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले के रोशनगढ़ गांव में एक युवक ने कथित रूप से दो बहनों पर तेजाब फेंक दिया, दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक तरफा प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया गया ।

दर्ज तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि गांव रोशनगढ़ निवासी शराफत की दो बेटियां 16 वर्षीय तरन्नुम और 14 वर्षीय मनतसा सोमवार रात को घर में सोई हुई थी। आरोप है कि उनके ऊपर रात में करीब 12 बजे आरोपी युवक मुर्सलीन तेजाब फेंक कर फरार हो गया। घटना के बाद दोनों बहनों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार जादौन के अनुसार पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी युवक पिछले एक साल से उनकी बड़ी बेटी से एकतरफा प्यार करता था। बालैनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह