लाइव न्यूज़ :

युवाओं ने अपने अभिनव सोच के साथ जलवायु परिवर्तन एवं जल सुरक्षा की जिम्मेदारी को आकार देना शुरू किया : नूयी

By भाषा | Updated: March 29, 2021 16:14 IST

Open in App

योशिता सिंह

न्यूयार्क, 29 मार्च युवा पीढी को भविष्य के निर्माता के रूप में प्रोत्साहित करते हुये पेप्सिको की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंदिरा नूयी ने कहा है कि युवाओं ने अपने अभिनव सोच के जरिये जलवायु परिवर्तन एवं जल सुरक्षा की जिम्मेदारी को आकार देना शुरू कर दिया है।

भारतीय मूल की 65 वर्षीय अमेरिकी नूयी ने ‘जल एवं जलवायु परिवर्तन : जोखिम एवं लचीलापन’ पर आयोजित एक समारेाह को आनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुये कहा, ‘‘हमने युवा पीढ़ी की भूमिका में एक स्पष्ट बदलाव देखा। निश्चिंत रहें, आपके पास ना सिर्फ एक आवाज है, बल्कि उस आवाज को सही लोगों द्वारा सही जगह पर सुना जा रहा है और अब यह कार्रवाई की ओर अग्रसर है।’’

नूयी ने रेखांकित किया कि युवाओं की नवीन सोच एवं जोखिम के प्रति युवा पीढ़ी की भूख ने जल सुरक्षा एवं जलवायु के प्रति जिम्मेदारी को आकार देना शुरू कर दिया है।

वैश्विक संगठन सेफ वाटर नेटवर्क की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको ग्रह (पृथ्वी) के भविष्य और दुनिया भर में अपने भाइयों और बहनों के कल्याण तथा खुद को संभालने के लिए प्रोत्साहित करती हूं ।’’

नूयी ने जोर देकर कहा कि संयुक्त चुनौतियों का असर बहुत व्यापक है और समाधान की जरूरत इतना अत्यावश्यक है कि जल सुरक्षा और जलवायु पर विचारों के लिए क्षेत्रीयता नहीं होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो