लाइव न्यूज़ :

मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए भगवान राम से प्रेरणा लें युवा : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:27 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 नवंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को रामायण को ‘सर्वकालिक महाग्रंथ’ बताते हुए कहा कि इसमें बताया गया है कि कर्तव्य निर्वहन भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना अपने अधिकारों के लिए दावा करना।

उन्होंने युवकों से कहा कि मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए वे भगवान राम से प्रेरणा लें।

नायडू ने शशि किरण द्वारा लिखित पुस्तक ‘श्रीमदरामायणम’ का विमोचन करने के बाद कहा कि एक शासक के तौर पर उन्होंने नेतृत्व, सुशासन और कानून के शासन जैसे उच्च गुणवत्ता को प्रदर्शित किया। इस पुस्तक में भगवान राम के जीवन का वर्णन है।

नायडू ने कहा, ‘‘परिवार, जनता और साम्राज्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए भगवान राम मानवता के आदर्श हैं।’’

नायडू ने कहा कि भगवान राम ने समाज के हित में नि:स्वार्थ जीवन जिया और कहा कि देश के युवा भी उनके जीवन से प्रेरणा लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस