लाइव न्यूज़ :

युवा देश एवं प्रदेश के निर्माण में बढ़चढ़ कर भाग लें एवं कार्य करें- आनंदी बेन पटेल

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:50 IST

Open in App

मेरठ ,22 दिसम्बर उत्तरप्रदेश की राज्यपाल ने बुधवार को छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने कार्यों से परिजनो को प्रसन्न और राष्ट्र को सम्मानित करें तथा अपने अथक प्रयासो से भारत को पुनः विश्व गुरूत्व के स्थान पर प्रतिष्ठापित करें।

यहां चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति पटेल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे प्रण ले कि वे जहां कहीं भी अपनी सेवा देंगे वहां पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं मनोयोग से कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि आपके सत कार्य आपके व्यक्तित्व को प्रतिबिम्बित करते है। उन्होने युवाओं से देश एवं प्रदेश के निर्माण में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

दीक्षांत समारोह में कुल 127961 छात्र-छात्राओ को उपाधियां वितरित की गयी जिसमें 42492 छात्र एवं 85496 छात्राएं है। समारोह के प्रारंभ में वंदे मातरम एवं समापन पर राष्ट्रगान हुआ।

पटेल ने कहा कि नारी शक्ति आगे बढ रही है। उन्होने कहा कि आज जितने भी अवार्ड दिये गये है उसमें छात्राएं ज्यादा है। उन्होने कहा कि छात्र-छात्राओ के बीच स्वच्छ स्पर्धा होनी चाहिए।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो का विशेष रुप से उल्लेख करते हुए कहा कि सरयू परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जिससे 30 लाख किसानों को पानी मिलेगा।

पटेल ने मेरठ का जिक्र करते हुए कहा कि ज्ञान और संघर्ष की भूमि के रूप में जानी जाने वाली यह नगरी अब क्रीडा जगत से संबंधित उत्पादों की निर्माता एक प्रमुख नगरी के रूप में भी विकसित हो गयी है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि डिग्रियां पाना शिक्षा का अंत नहीं, विद्यार्थी हमेशा अनवरत पढने की भूमिका में रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र