लाइव न्यूज़ :

संविधान सभा की कार्यवाही, इसमें शामिल हस्तियों के बारे में जानें युवा: मोदी

By भाषा | Updated: December 9, 2021 13:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को संविधान सभा की पहली बैठक के 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर इसके महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से आग्रह किया कि वह इस सभा की कार्यवाही और इसमें शामिल होने वाले प्रख्यात हस्तियों के बारे में जानें।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर युवाओं से कहा कि ऐसा करने से उन्‍हें बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

ज्ञात हो कि संविधान सभा की पहली बैठक नौ दिसंबर, 1946 को हुई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘संविधान सभा की पहली बैठक आज ही के दिन 75 वर्ष पूर्व हुई थी। भारत के विभिन्न हिस्सों, अलग-अलग पृष्ठभूमि और विचारधाराओं के प्रतिष्ठित लोग इसमें शामिल हुए, जिनका एकमात्र उद्देश्य देश के लोगों को एक समृद्ध संविधान देना था। सभी को मेरी श्रद्धांजलि’’

उन्होंने कहा कि संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता संविधान सभा के वरिष्‍ठतम सदस्‍य सच्चिदानंद सिन्हा ने की और कार्यवाही का संचालन आचार्य कृपलानी ने किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक बैठक के अवसर पर मैं युवाओं से आग्रह करूंगा कि वह इस सभा की कार्यवाही और इसमें शामिल होने वाली प्रख्यात हस्तियों के बारे में जानें। ऐसा करने से उन्‍हें बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन