लाइव न्यूज़ :

युवाओं को पंचायती राज व्यवस्था के जरिये राजनीति में आना चाहिए: अय्यर

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा कि देश के युवाओं को पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से राजनीति में कदम रखना चाहिए और पहले अपना आर्थिक आधार पुख्ता करना चाहिए ताकि वे ‘राजनीति को कारोबार’ में तब्दील नहीं करें।

‘युवा भागीदारी फाउंडेशन’ नामक संस्था की स्थापना से जुड़े समारोह में पूर्व केंद्रीय पंचायती राज मंत्री अय्यर ने यह भी कहा कि यह गलत धारणा है कि भारत में युवाओं को राजनीति में उचित अवसर नहीं मिलते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस क्षेत्र की ओर आपका ध्यान खींचना चाहूंगा जिसमें युवाओं के लिए बहुत मौके हैं, वह क्षेत्र शहरी निकाय एवं ग्रामीण भारत के पंचायती राज संस्थान हैं।

उनके मुताबिक, संसद में सिर्फ कुछ सौ लोग ही एक बार में पहुंच सकते हैं, लेकिन इसके उलट पंचायती राज व्यवस्था में 32 लाख लोगों के निर्वाचित होने की व्यवस्था है।

अय्यर ने कहा, ‘‘पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण के कारण इन 32 लाख लोगों में 14 लाख सदस्य महिलाएं होती हैं।’’ उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस व्यवस्था के माध्यम से राजनीति में कदम रखें।

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने स्वामी विवेकानंद के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक बहुलवाद संविधान से अस्तित्व में नहीं आया है, बल्कि यह भारत की एक वास्तविकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और विमर्श में भाग लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस