लाइव न्यूज़ :

युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए : मुखी

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:34 IST

Open in App

गुवाहाटी, 18 दिसंबर असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने शनिवार को कहा कि युवा लोगों को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि वे रोजगार के अवसर पैदा कर सकें।

उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की बड़ी आबादी होने के कारण भारत इनकी क्षमता का उचित दोहन कर बड़ा लाभ प्राप्त कर सकता है।

राज्यपाल मुखी ने यह बात ‘यूथ फॉर नेशन’ के असम चैप्टर का यहां उद्घाटन करने के बाद कही। राजभवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि ‘यूथ फॉर नेशन’ राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसमें महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को जोड़कर उनमें राष्ट्रवादी विचार को प्रोत्साहित किया जाता है।

प्रोफेसर मुखी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भारत की बहुत मदद करेंगे, जहां की 21 प्रतिशत आबादी 15 से 21 साल के बीच है।

उन्होंने रेखांकित किया कि हर साल देश में एक करोड़ से 1.2 करोड़ युवा देश के कार्यबल में जुड़ने के लिए योग्य होते हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण होगा कि उन्हें उद्यम के लिए प्रशिक्षित और प्रोत्साहित किया जाए ताकि वे अपने और अन्य के लिए रोजगार सृजित कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल