लाइव न्यूज़ :

जयपुर में युवक को गोली मारी, घायल

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:02 IST

Open in App

जयपुर, 16 जून जयपुर के करणीविहार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक सवार दो हथियारबंद लोगों ने एक युवक पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात हथियारबंद युवकों ने आम्रपाली नगर निवासी आदित्य जैन पर गोलीबारी की। गोली जैन के बायें हाथ पर लगी और आर-पार होकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल आदित्य जैन को उपचार के लिये सवाईमानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पीड़ित पूर्व में मुम्बई में व्यवसाय किया करता था।

शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, यह हमला मुंबई के बिल्डर कमलेश शिंदे द्वारा करवाया गया है, जिसके आधार पर शिंदे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू