लाइव न्यूज़ :

आगरा में युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:45 IST

Open in App

आगरा, एक अगस्त आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत गांव बहरामपुर में गत शनिवार को दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला तालाब का पानी ओवरफ्लो होने पर मेड़ टूटने से खेत में निकल रहे पानी को लेकर था।

दरअसल, तलाब के पास में ही सुमित परमार का खेत है। तालाब के पानी से खेत की मेड़ टूट गयी थी। शनिवार सायं साढ़े सात बजे सुमित खेत पर पहुंचा और अपने खेत को जलमग्र देखा। उसमें मछलियां भी पड़ी हुई थीं। इसको लेकर सुमित ने आपत्ति जताई तो उसका गांव के ही भोला से विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गयी। इसी बीच भोला का बेटा आदित्य घर से लाइसेंसी बन्दूक लेकर आया। उसने सुमित को गोली मार दी। गोली सुमित के जबड़े में लगी।

इस संबंध में रविवार को थाना खंदौली इंसपेक्टर अरविंद निर्वाल ने बताया कि घायल सुमित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गयी। हत्यारोपी फरार हैं। आरोपियों के घर पर पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया