लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश के मथुरा में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: December 3, 2020 12:11 IST

Open in App

मथुरा, तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार रात गेस्ट हाउस में एक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक-युवती का प्रेम संबंध था लेकिन शादी के लिए परिजनों के राजी नहीं होने पर दोनों कथित रूप से खुदकुशी के इरादे से वहां पहुंचे थे।

एसपी (सिटी) उदय शंकर सिंह ने बताया, ‘‘युवती की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में युवक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस जब्त किया गया है।’’

अधिकारी के मुताबिक, थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका ने कथित रूप से खुदकुशी करने का इरादा कर लिया। युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी लेकिन खुद जान नहीं दे सका।

सिंह ने बताया कि थाना राया क्षेत्र के एक गांव की निवासी नगीना उर्फ पुष्पलता का बरारी निवासी सुखबीर सिंह से प्रेम संबंध था। दोनों बुधवार शाम औरंगाबाद क्षेत्र स्थित गोपी गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे थे। युवक-युवती शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इसलिए कोई उपाय नहीं देख दोनों ने खुदकुशी करने का फैसला कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘युवक हथियार लेकर आया था। उसने नगीना को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक खुद को गोली नहीं मार सका। गोली की आवाज सुनकर गेस्टहाउस के लोग वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया।’’

सुखबीर ने पुलिस को बताया कि खप्परपुर में उसके एक रिश्तेदार की ससुराल है। इस वजह से उसका वहां आना-जाना था। युवती से पिछले छह वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था लेकिन घर वाले तैयार नहीं थे। नगीना के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी और दस दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी। इसलिए दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया।

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया, ‘‘मामले में गोकुल बैराज रोड स्थित गोपी गेस्ट हाउस के संचालक को भी हिरासत में लिया गया है क्योंकि उसने युवक-युवती से बिना कोई पहचान पत्र लिए कमरे में ठहरने की इजाजत दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां