लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 18, 2020 11:11 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 18 नवंबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के महुआ बांध गांव में एक लड़की से प्रेम प्रसंग की वजह से एक युवक की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अजहर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशि कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया, "महुआ बांध गांव में मंगलवार शाम करीब छह बजे गौरीशंकर (20) नामक युवक को उसके पुराने दोस्त ने तमंचे से गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने बताया कि युवक के गले में गोली लगी थी ।

उन्होंने बताया कि "इस सिलसिले में मृत युवक गौरीशंकर के पुराने दोस्त शिवम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।"

अब तक की जांच का हवाला देते हुए एसएचओ ने बताया कि "मृत युवक और आरोपी युवक पुराने दोस्त हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे गौरीशंकर गांव के शिव मन्दिर से वापस अपने घर जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे शिवम ने तमंचे से उसके गले में गोली मार दी और फरार हो गया।"

उन्होंने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया कि "पिछले साल एक लड़की से कथित प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे दोनों के परिजनों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। मामले आगे की जांच की जा रही है और फरार शिवम की गिरतारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos