लाइव न्यूज़ :

अमेठी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्‍या

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:56 IST

Open in App

अमेठी (उप्र) एक मार्च अमेठी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को अपराह्न चार बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने 30 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी और फरार हो गये। पुलिस मामले में आवश्‍यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

पुलिस के अनुसार अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर हथकिला चौराहा के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि सुधीर श्रीवास्तव (30) निवासी करौदी थाना संग्रामपुर जिला अमेठी अपराह्न करीब चार बजे प्रेम नगर बाजार आए थे जहां पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनसे मारपीट की और फिर गोली मार दी।

उन्‍होंने बताया कि युवक को अमेठी सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हत्‍यारों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह