लाइव न्यूज़ :

युवक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: June 7, 2021 15:31 IST

Open in App

मेरठ, सात जून । जिले के कुनकुरा गांव में 27 वर्षीय युवक की घर में घुसकर गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि कुनकुरा के ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस पद के लिए हुए चुनाव में पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र राव की पत्नी शारदा और उनकी प्रतिद्वन्द्वी पूजा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें पूजा जीत गईं।

उनके अनुसार, बताया जाता है कि गांव के निवासी राहुल एवं उनके परिवार ने पूजा का समर्थन किया था। रविवार को राहुल की पत्नी अंजलि ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भरा। उसी दिन दोपहर को राहुल की, उसके घर में घुस कर गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि राहुल के पिता जयपाल ने पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र, उसके तीन बेटे अंकित, उत्तम, उदय और विकास (निवासी किनानगर) तथा अमन (निवासी मीरपुर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि देर शाम पूर्व ब्लाक प्रमुख के एक बेटे अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए