उत्तर प्रदेश में युवक ने लड़के के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:13 IST2021-01-11T17:13:05+5:302021-01-11T17:13:05+5:30

Youth rapes boy in Uttar Pradesh, accused absconding | उत्तर प्रदेश में युवक ने लड़के के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश में युवक ने लड़के के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर, 11 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली पुलिस थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में एक युवक ने 10 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी के अनुसार पुलिस ने युवक (20) के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है जो कि फरार है।

पीड़ित के पिता की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार आरोप लगाया है कि आरोपी युवक लड़के को रविवार को उसके घर से पास के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार युवक ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम की भी धमकी दी।

सोलंकी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Youth rapes boy in Uttar Pradesh, accused absconding

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे