लाइव न्यूज़ :

रोजगार के अभाव के चलते पलायन को मजबूर उत्तराखंड के युवा: केजरीवाल

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उत्तराखंड के युवा रोजगार के अवसरों की कमी के कारण राज्य से पलायन करने को मजबूर हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह रविवार को राज्य के अपने दौरे पर युवाओं से बात करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, ''मैं कल उत्तराखंड जा रहा हूँ। रोजगार के अवसर न होने के कारण उत्तराखंड के युवा पलायन को मजबूर हैं। उत्तराखंड के युवाओं को उत्तराखंड में ही रोजगार मिलना चाहिए। अगर स्पष्ट इरादों वाली सरकार हो तो ऐसा हो सकता है, यह संभव है। कल मैं उत्तराखंड के युवाओं से बात करूंगा।'

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आप ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेगी और विकास के मुद्दों को उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह