लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी चरम पर होने के कारण गोवा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है : केजरीवाल

By भाषा | Updated: September 20, 2021 11:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि गोवा में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और वह स्थानीय लोगों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यह भी दावा किया कि सरकारी नौकरियां केवल पैसे वालों को और सम्पर्कों के आधार पर ही मिलती है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ बेरोजगारी चरम पर होने के कारण गोवा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकारी नौकरी सिर्फ पैसे वालों को और सम्पर्कों के आधार मिलती है। गोवा के लोगों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गोवा आ रहा हूं।’’

इस महीने की शुरुआत में, आप ने गोवा में बेरोजगारी की समस्या के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था और लोगों से उन पार्टियों को वोट नहीं देने को कहा था, जो उन्हें नौकरी देने में विफल रही हैं।

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आप अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल