लाइव न्यूज़ :

उप्र में युवक की हत्या

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:30 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश में विवाहिता के साथ अवैध संबंधों के चलते 19 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक युवक का शव मेरठ के पास दौराला गांव में काली नदी के किनारे से बरामद किया गया।

क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर महिला, उसके पति बृजपाल और उसके दूसरे प्रेमी राजवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

कुमार ने बताया कि अजय का शव शनिवार को चरथावल थाना क्षेत्र के दधेरू गांव में बरामद किया गया। अजय 13 नवंबर से लापता था, जिसके बाद उसके भाई विक्रांत ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। विक्रांत ने इसके पीछे महिला और दो व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया था।

अधिकारी के मुताबिक बृजपाल को अजय से नफरत हो गयी थी और वह उसे खत्म करना चाहता था। हालांकि, विक्रांत के पुलिस से संपर्क करने के बाद बृजपाल ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने बताया कि महिला ने अजय की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है जबकि तीसरा आरोपी राजवीर अभी फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र