लाइव न्यूज़ :

घर के बंटवारे के विवाद में युवक की हत्या

By भाषा | Updated: July 16, 2021 12:16 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 16 जुलाई जिले के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले में घर के बंटवारे के विवाद में 45 वर्षीय युवक की चाकू से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में युवक के दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले में बृहस्पतिवार शाम अशरफ (45) का घर के बंटवारे को लेकर अपने भाइयों से विवाद हो गया। इस दौरान अशरफ पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

  बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि मृतक की पत्नी नजमा की शिकायत पर शुक्रवार को मृतक के दो सगे भाई सोनू और इजहार तथा भांजे फिरोज पर हत्या के आरोप में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक का अपने भाइयों से घर के कमरे के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह