लाइव न्यूज़ :

बरेली में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

By भाषा | Updated: November 26, 2021 11:59 IST

Open in App

बरेली, 26 नवंबर उत्तर प्रदेश के बरेली में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक किशोरी और उसके प्रेमी पर हत्‍या का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को बताया कि गांव वालों ने जानकारी दी है कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की मीरापुर निवासी किशोरी का रहपुरा जागीर के धर्मेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धर्मेंद्र ने प्रेमिका को कुछ रुपये नकद दिए थे। इस बीच किशोरी की दूसरे गांव के एक युवक से दोस्ती हो गयी। इसका पता चलने पर धर्मेंद्र ने किशोरी को युवक से मिलने से मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद धर्मेंद्र ने उससे अपने रुपये वापस मांगे।

उन्‍होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे धर्मेंद्र लड़की से अपने रुपये वापस मांगने पहुंचा। इसके बाद लड़की ने भोलापुर निवासी अपने दूसरे प्रेमी को बुला लिया, जो अपने साथ पांच-छह लोगों को लेकर आया। सभी धर्मेंद्र को सुनसान जगह पर ले गए और उसे खूब पीटा।

धर्मेंद्र के ताऊ ओमप्रकाश ने बताया कि धर्मेंद्र को काफी चोटें आयी। माना जा रहा है कि गंभीर चोटों के कारण ही उसकी मौत हुई है।

सजवाण ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे