लाइव न्यूज़ :

अंतर-धार्मिक प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या

By भाषा | Updated: October 3, 2021 18:32 IST

Open in App

(अति आवश्यक संपादकीय बदलाव के साथ)

बेलगावी, तीन अक्टूबर कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानापुर में 24 वर्षीय युवक की रेल पटरी पर मिली क्षत-विक्षत लाश को लेकर आशंका जताई जा रही है अंतर धार्मिक प्रेम प्रसंग होने की वजह से उसकी हत्या की गई है।

खानापुर में जिस व्यक्ति की 28 सितंबर को लाश मिली थी, वह अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ा था। खबर है कि उसका दूसरे धर्म की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा-302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। यह कहा जा रहा है कि मृतक का दूसरे धर्म की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हम इस कोण से भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि मृतक रोजाना खानापुर और बेलगावी के बीच काम के सिलसिले में यात्रा करता था। उन्होंने बताया कि मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उस महिला के परिवारवालों और रिश्तेदारों ने की है जिससे उनके बेटे का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मृतक की मां ने बेलगावी में पत्रकारों को बताया कि कई दिन पहले कुछ लोगों ने उनके बेटे को लड़की से दूर रहने की धमकी दी थी लेकिन उसने उसपर ध्यान नहीं दिया।

मृतक की मां ने बताया कि उन्होंने लड़की की मां से भी बात की थी और अपनी बेटी को रोकने के लिए कहा था, लेकिन उनका बेटा और युवती नहीं माने।

इस मामले की शुरुआत में जांच कर रही रेलवे पुलिस ने प्रकरण को बेलगावी जिला पुलिस को हस्तांतरित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे