लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में गला रेत कर युवक की हत्या

By भाषा | Updated: December 20, 2021 23:13 IST

Open in App

पाकुड़, 20 दिसंबर पाकुड़ में अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक की अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी और उसका शव जीतको गांव के निकट जंगल से सोमवार को बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के जबजीतपुर गांव के प्रधानटोला का सुजीत मुर्मू (22) गत शनिवार की सुबह घर से निकला था। उन्होंने बताया कि वह जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने बताया कि युवक के पिता एलम मुरमू सहित परिजन उसे ढूंढने लगे।

उन्होंने बताया कि रविवार को भी परिजन उसे हर संभव ढूंढने की कोशिश में लगे रहे लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी क्योंकि सोमवार दोपहर बाद युवक का गला रेता शव जीतको गांव के जाहेरथान के पास जंगल में मिला।

इस संबंध में सूचना थाना प्रभारी को मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। उधर सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ नवनीत एंथोनी हेंबरम भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी छानबीन की।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) हेंबरम ने बताया कि सुजीत मुर्मू की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करके शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो