लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सेना की कथित गोलीबारी में युवक की मौत, लड़की घायल

By भाषा | Updated: June 15, 2018 22:00 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पों के दौरान सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई

Open in App

श्रीनगर , 15 जून : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पों के दौरान सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई , जबकि एक लड़की घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि , रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सैन्य कर्मियों की एक गश्त के दौरान लोगों के एक समूह ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इसपर , चेतावनी देने के बाद सुरक्षा बलों ने हवा में गोलियां चलाई। वहीं , पुलिस के मुताबिक लोगों के एक समूह ने पुलवामा जिले के नवपुरा में सैन्य कर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पथराव तेज होने पर थल सेना कर्मियों ने गोली चलाई , जिसमें दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वकास अहमद की चोट के चलते एक अस्पताल में मौत हो गई , जबकि रूकाया बानो का इलाज चल रहा है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नवपुरा में तीन से चार कारें खड़ी कर एक सड़क की नाकेबंदी कर दी गई थी। सैन्य कर्मियों ने अपने वाहनों से उतर कर चालकों से कारें हटाने को कहा। इस पर , वहां मौजूद लोगों के एक समूह ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इसके जवाब में सैन्य कर्मियों ने हवा में गोलियां चलाई।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया