लाइव न्यूज़ :

तलाकशुदा महिला से कथित अवैध संबंध होने पर युवक की हत्या

By भाषा | Updated: October 8, 2021 19:37 IST

Open in App

जयपुर, आठ अक्टूबर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक तलाकशुदा महिला के साथ कथित अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

इस सबंध में आरोपी द्वारा व्यक्ति पर लाठियों से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीलीबंगा के प्रेमपुरा निवासी 30 वर्षीय जगदीश का एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध था। महिला का विवाह मुकेश के साथ हुआ था और बाद में दंपत्ति अलग-अलग हो गये थे।

मुकेश बृहस्पतिवार को जब अपने बच्चों से मिलने के लिये महिला के पास गया तो वहां उसने जगदीश को पाया। जगदीश भी तलाकशुदा था। उसे वहां देख मुकेश को गुस्सा आ गया और उसने अपने दोस्तों को बुला लिया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने जगदीश को एक खेत में ले जाकर उस पर लाठियों से हमला कर दिया और घटना का एक वीडियो बनाया।

उन्होंने बताया कि जगदीश की बुरी तरह से पिटाई के बाद उन्होंने उसे मोटरसाइकिल पर सूरतगढ से पीलीबंगा तक छोडा।

उन्होंने बताया कि घर में युवक की मौत हो गई।

पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद दो आरोपियों में शामिल मुकेश को बृहस्पतिवार देर रात सूरतगढ़ से हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!