लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में नहीं थम रहा युवाओं का आतंकी संगठनों में शामिल होना, एक और युवक जिहादी बना

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 17, 2019 06:23 IST

आपरेशन ऑलआउट के बावजूद स्थानीय युवकों का आतंकी संगठनों में शामिल होने का सिलिसला थम नहीं रहा है.

Open in App

आपरेशन ऑलआउट के बावजूद स्थानीय युवकों का आतंकी संगठनों में शामिल होने का सिलिसला थम नहीं रहा है. दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक और स्थानीय युवक के आतंकी बनने का मामला प्रकाश में आया है. फिलहाल, पुलिस उसका पता लगाकर उसे वापस मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है.

आतंकी बने इस युवक का नाम शारिक अहमद है. चोटीगाम का रहने वाला शारिक लगभग एक माह पहले अचानक ही अपने घर से गायब हो गया था. उसके लापता होने के बाद उसके परिजनों ने उसका पता लगाने का प्रयास किया. लेकिन वह नहीं मिला. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी संबधित पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी.

हालांकि आपरेशन आल आउट में आतंकियों को मारने काम भी तेजी के साथ जारी है. आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अभी तक सुरक्षाबलों ने 80 आतंकियों को ढेर कर दिया है. हथियारों संग वीडियो वायरल अब सोशल मीडिया पर उसकी हथियारों संग एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है. शारिक की सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसके मुताबिक वह 20 मार्च से हिजबुल मुजाहिदीन का एक सक्रि य आतंकी है और संगठन में उसका कोड नाम शाहीन भाई है.

संबधित पुलिस अधिकारियों ने बताया सोशल मीडिया पर वायरल हुई शारिक की तस्वीर का संज्ञान लिया गया है. तस्वीर की सच्चाई की जांच की जा रही है. इसके अलावा उसके दोस्तों और परिचितों से भी बातचीत की जा रही है ताकि किसी तरह उसका पता लगा, उसे वापस मुख्यधारा में लाया जा सके.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे