लाइव न्यूज़ :

‘मन की बात’ के लिए 74 प्रतिशत जानकारी युवा दे रहे हैं: माईजीओवी सीईओ

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ के लिए प्राप्त 74 प्रतिशत से अधिक जानकारी 18 से 34 वर्ष आयुवर्ग के लोगों से आयी है तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्रों में लोगों से सबसे अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।

माईजीओवी के सीईओ एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि यह आंकड़ा एक विश्लेषण के दौरान सामने आया। उन्होंने कहा कि यह नियमित अंतराल पर की जाने वाली कवायद है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कार्यक्रम में नियमित रूप से सबसे अधिक योगदान देने वाले आयुवर्ग के बारे में पता लगाने के लिए इस महीने सबसे अधिक लगभग 30,000 जानकारी की समीक्षा की। हमने देखा कि 74 प्रतिशत जानकारी 18 से 34 आयु वर्ग के लोगों से आयी थी। कई ऐसे हैं जो जिन्होंने अपनी आयु सीमा नहीं दी है, इसलिए यह संख्या और भी अधिक हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि युवाओं की इतनी बड़ी भागीदारी वास्तव में एक सकारात्मक संकेत है।

माईजीओवी उन प्रमुख स्थानों में से एक है जहां रेडियो कार्यक्रम के लिए जानकारी और सुझाव दिए जाते हैं।

जिन शीर्ष 5 शहरों से नागरिकों ने सुझाव दिए हैं उनमें दिल्ली, लखनऊ, पुणे, जयपुर और अहमदाबाद शामिल हैं।

राज्यों में, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से जानकारी की संख्या विशेष रूप से अधिक रही।

अधिकारियों ने कहा कि माईजीओवी के अलावा, मन की बात के लिए जानकारी ‘नमो ऐप’ के माध्यम से भी भेजी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos