लाइव न्यूज़ :

गोली लगने से युवक घायल, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:51 IST

Open in App

नोएडा, 21 जुलाई थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 के पास बीती रात को एक युवक को कथित रूप से प्रेम-प्रसंग के मामले में जान से मारने की मंशा से गोली मार दी गयी। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात को आदिल (21 वर्ष) निवासी नई दिल्ली तथा मूल निवासी जनपद बिजनौर बिस्किट आदि की सप्लाई करके जा रहा था, उसी समय स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि आदिल के शरीर में दो गोली लगीं। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में घायल के भाई द्वारा थाना एक्सप्रेस-वे में आरोपी जीशान व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जीशान की बहन से आदिल प्रेम करता है। इस बात का जीशान विरोध कर रहा था। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात संज्ञान में आई है कि आदिल के खिलाफ जीशान के परिजनों ने जनपद बिजनौर में लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने तथा बलात्कार करने का मुकदमा भी दर्ज करवाया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह