लाइव न्यूज़ :

किशोरी से बलात्कार मामले में युवक को 10 वर्ष की कारावास

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:48 IST

Open in App

नोएडा, 21 जनवरी जनपद गौतम बुद्ध नगर की एक अदालत ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करके एवं उसके साथ बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी को 10 वर्ष कारावास और 23 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को वर्ष 2019 में एक युवक संजू ने बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था।

उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद यह बात संज्ञान में आयी कि युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई अपर जिला न्यायाधीश, विशेष पोक्सो (3) अदालत में चल रही थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने के बाद बृहस्पतिवार को अदालत ने आरोपी संजू को दोषी मानते हुए उसे 10 वर्ष सश्रम कठोर कारावास तथा 23 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। उन्होंने बताया कि जुर्माना अदा न करने पर उसे डेढ़ वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां