लाइव न्यूज़ :

विधायक के स्वागत समारोह के लिए टेंट लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:49 IST

Open in App

आगरा, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना डौकी अतंर्गत गांव कुंवरगढ़ में सोमवार को विधायक के स्वागत समारोह के लिए टेंट लगा रहे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गांव में विधायक का स्वागत समारोह होना था। इसके लिए सुबह करीब 11 बजे नीरज उर्फ नीरू निवासी नगला केशो टेंट लगा रहा था। इसी दौरान पाइप वहां से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा किया। बाद में थाना डौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया।

इस संबंध में थाना डौकी के निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि भाजपा विधायक हेमलता दिवाकर का स्वागत समारोह प्रस्तावित था। इस दौरान स्वागत समारोह के लिए टेंट लगाया जा रहा था। टेंट के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गयी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह