लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री की जनसभा में बेहोश होकर गिरे युवक की मौत

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:25 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 10 मार्च बांदा जिले में बुधवार को मुख्यमंत्री की जनसभा में अचानक बेहोश होकर गिरे एक दलित युवक की मौत हो गयी।

बांदा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब ढाई बजे बांदा मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उनके संबोधन के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरे एक युवक को तत्काल इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि युवक की पहचान बांदा शहर के मरही माता मंदिर निवासी विजय सोनकर (35) के रूप में हुई है।

एसएचओ ने कहा कि प्रथमदृष्टया दिल का दौरान पड़ने से मौत होना प्रतीत होता है, लेकिन मौत का असली कारण जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे