लाइव न्यूज़ :

जंगली हाथी के हमले में युवक की मौत

By भाषा | Updated: October 18, 2021 14:27 IST

Open in App

कोरबा, 18 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौत हो गई।

सरगुजा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के सीतापुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ढोंढागांव के करीब जंगली हाथी के हमले में बुधियार साय (27) की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली कि रविवार की सुबह ढोंढागांव निवासी बुधियार साय जंगल में लकड़ी एकत्र करने गया था, जब वह जंगल में था तब उसका सामना जंगली हाथी से हो गया।

उन्होंने बताया कि हाथी को देखकर युवक ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तब वे जंगल पहुंचे और घायल साय को लेकर अस्पताल रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी भी गांव पहुंचे। वन विभाग ने साय के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए दिए हैं। शेष 5.75 लाख रुपए सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सीतापुर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों की सूचना के बाद हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों