आगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:36 IST2021-05-14T20:36:03+5:302021-05-14T20:36:03+5:30

Youth dies in unknown vehicle collision in Agra | आगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

आगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

आगरा, 14 मई आगरा के थाना खेरागढ़ के ऊंटगिर में शुक्रवार को एक बाइक सवार फोटोग्राफर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार, खेरागढ़ के ऊटगिर निवासी फोटोग्राफर सत्यप्रकाश (20) किसी विवाह समारोह में फोटोग्राफी के लिए अपने घर से निकला था। खेरागढ़-सैया मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गयी।

खेरागढ़ थाने के निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने सत्यप्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Youth dies in unknown vehicle collision in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे