लाइव न्यूज़ :

नोएडा में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

By भाषा | Updated: December 10, 2020 13:09 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 10 दिसंबर नोएडा के सेक्टर 44 स्थित एक पीजी में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

इस बीच, थाना रबूपुरा क्षेत्र के खेड़ी भाव गांव के पास बुधवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिला।

सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सेक्टर 44 के बी- ब्लॉक स्थित एक पीजी में रहने वाले शुभम जैन की बुधवार रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जैन और उसका दोस्त शशांक गुप्ता बुधवार रात पीजी में सोए थे। गुप्ता ने जैन को सुबह जगाया, तो वह नहीं उठा। इसके बाद जैन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान गुप्ता ने बताया कि जैन ने पीजी में बुधवार रात करीब तीन बजे तक शराब पी थी। उसके बाद वह सोने गया और शराब ज्यादा पीने की वजह से उसे रात को उल्टी भी आई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, रबुपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली कि खेड़ी भाव गांव के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब