लाइव न्यूज़ :

हाथी के हमले में युवक की मौत

By भाषा | Updated: February 22, 2021 15:05 IST

Open in App

ऋषिकेश, 22 फ़रवरी ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला क्षेत्र के फूलचटटी गांव में सोमवार तडके एक जंगली हाथी ने एक युवक पर हमला कर दिया और इस घटना में युवक की मौत हो गई।

लक्ष्मणझूला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि पौडी जिले के यमकेश्वर इलाके में लक्ष्मणझूला नीलकंठ मोटर मार्ग पर यह घटना हुई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना के रहने वाले 22 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है ।

उन्होंने बताया कि तड़के फूलचट्टी में ग्रामीणों ने हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनी और देखा कि वह युवक को अपनी सूंड़ में लपेटकर पटक रहा है।

युवक के दम तोड़ देने के बाद भी हाथी शांत नहीं हुआ और उसने पास खड़े टेम्पो ट्रेवलर का शीशा तोड़कर उसमें सो रहे चालक को भी बाहर खींचने की कोशिश की। हालांकि, चालक ने किसी तरह अंदर दुबक कर अपनी जान बचा ली ।

मौके पर मृतक का मोबाइल फोन मिला है जिससे मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक का शव ऋषिकेश में एम्स के मुर्दाघर में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए