लाइव न्यूज़ :

हर्ष फायरिंग के दौरान सिर में गोली लगने से युवक की मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 11:53 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), 29 दिसंबर बदायूं जिले में थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला में बीती देर रात एक शादी समारोह के जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना के बाद गोली चलाने के आरोपी मौके से फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया, ''शादी समारोह में हर्ष फ़ायरिंग की घटना के मामले में पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों एवं शादी की वीडियोग्राफी करने वाले फोटोग्राफर से भी पूछताछ की जा रही है। घटना में जो भी आरोपी होंगे उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।''

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका ककराला के सभासद महनूर खां के भाई की सोमवार रात शादी थी। रात लभगभ साढ़े दस बजे निकाह का कार्यक्रम चल रहा था और इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की जिसमें एक गोली साजिम (24) पुत्र जाफर के सिर में लग गई।

उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद युवक पंडाल में गिर गया और वहां अफरातफरी मच गई। घायल युवक को ककराला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर एसएसपी बदायूँ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह