लाइव न्यूज़ :

लाठी डंडे से पिटाई के बाद युवक की मौत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:02 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), चार जून जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेश लाल भरेथा में 35 वर्षीय शख्स की मामूली विवाद के चलते कथित तौर पर पीट-पीटकर और जहर खिला कर हत्या कर दी गयी।

कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मृतक के भाई शिव भरत श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि तीन जून की शाम उनके पड़ोसी उमेश पांडेय और निलेश पांडेय ने मामूली विवाद में उनके भाई राम भरत श्रीवास्तव को घसीटते हुए घर के अंदर ले गए और लाठी डंडे से पिटाई के बाद उनके भाई को जबरन जहर खिला दिया।

उसने बताया कि गंभीर हालत में राम भरत को जिला अस्पताल गौरीगंज ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में राम भरत की मौत हो गयी।

आस-पास के लोगों ने बताया कि दोनों का मकान पास पास है और उनके आपसी संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट