लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों की याद में कैंडल मार्च निकाला

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर कांग्रेस की युवा इकाई ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को उन किसानों की याद में कैंडल मार्च निकाला, जिनकी आंदोलन के दौरान मौत हो गई थी।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की अगुवाई में संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां कैंडल मार्च निकाला।

संगठन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, श्रीनिवास ने कहा, ‘‘आजाद भारत के इतिहास के सबसे मुश्किल आंदोलनों में शुमार किसान आंदोलन के आगे आखिरकार अहंकारी सरकार को झुकना ही पड़ा। सच को परेशान करने, प्रताड़ित करने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन आखिरकार जीत सच की ही हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने पुरजोर संघर्ष किया और आखिरकार ये तीनों कानून रद्द हुए।’’

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को आज के दिन हम याद करते है और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा, ‘‘किसानों को अपमानित करने के लिए भाजपा नेताओं और सरकार में बैठे लोगों ने कितना कुछ कहा था, उसे यह देश कभी भूल नहीं सकता है। हम किसानों के साहस को सलाम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित