लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस ने कृषि भवन के बाहर किया प्रदर्शन, किसानों के लिए न्याय की मांग की

By भाषा | Updated: December 21, 2020 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर कांग्रेस के युवा संगठन भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ कृषि भवन के सामने सोमवार को प्रदर्शन किया और दिल्ली की सीमाओं पर तीन सप्ताह से ज्यादा समय से आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए न्याय की मांग की।

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि सर्द मौसम में किसान दिल्ली की सीमाओं पर इकट्ठा हैं और ‘काले कानूनों’’ को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 25 दिनों में 25 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं। सरकार को किसानों की ताकत को कम करने नहीं आंकना चाहिए।’’

आईवाईसी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने बताया कि कृषि भवन के पास लगाए गए अवरोधकों से आगे निकलने के प्रयास के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और उन्हें मंदिर मार्ग थाना ले जाया गया।

आईवाईसी के राष्ट्रीय प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव कृष्णा अल्लावरू ने बताया कि राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा नीत सरकार ने ऊपरी सदन में कानून पारित कराए थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र की हत्या है।’’

दिल्ली युवा कांग्रेस के प्रभारी भैया पवार ने दावा किया कि कृषि कानून कारोबारी घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू