लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर पुरी के आवास के निकट प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर कांग्रेस की युवा इकाई ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास के निकट प्रदर्शन किया।

भारतीय युवा कांग्रेस के सैकड़ों की संख्या में सदस्यों ने मंत्री के आवास के निकट नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘तेल और घरेलू गैस की कीमतों से मोदी सरकार अब तक जनता से लाखों करोड़ों रुपए लूट चुकी है। सरकार का एकमात्र मकसद अब अपना खजाना भरना हो गया है। जन सरोकारों से उसका दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार बढ़े हुए दाम वापस ले और देश की जनता को कुछ राहत दे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा, ‘‘युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास के निट एकत्रित हुए और पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मोटरसाइकिल की अर्थी निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। देश यह बात कभी नहीं भूलेगा कि जब लोग संकट के दौर से गुजर रहे थे, तब सरकार अपनी जेब भरने और लोगों को लूटने में लगी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos